संतुलित भोजन स्वास्थय शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन में हरी सब्जियों को भी अधिक मात्रा में लेना चाहिए। फिर चाहे टमाटर हो पालक हो या करेला हो सभी की अपनी खूबियां है। इसीलिए खूबसूरत काया पाने के लिए फास्टफूड का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पिज्जा, बर्गर व अन्य फास्टफूड त्वचा के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। सुंदर बनने के लिए अन्न कम खाएं, सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें, वह भी रसेदार बनाकर। इससे शरीर के भीतर के अंग पुष्ट होते हैं।
कुछ सब्जियां और फल तो बहुत उपयोगी हैं, जैसे करेला पेट के कृमि नष्ट करता है। टमाटर रक्त बढ़ाता है एवं त्वचा निखारता है। नीबू शरीर के पाचक रसों को बढ़ाता है। पालक हड्डियों को कैल्शियम से सुदृढ़ करता है। पत्तेदार सब्जी लौह तत्व से भरपूर होती है, अत: इन सबका उचित रूप से सलाद में प्रयोग करें। खीरा रक्तकणों का शोधन करता है व इसका प्रवाह बढ़ाता है। लहसुन खून का थक्का जमने नहीं देता, अत: ह्वदय रोग में लाभकारी है। परवल शरीर को ऊर्जा देती है। जबकि फास्टफूड हमारे शरीर के लिए चरस की तरह है जिसकी शरीर को आदत हो जाती है। इससे न सिर्फ मोटापा तेजी से बढ़ता है बल्कि ज्यादा ऑइली भोजन त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

No comments:
Post a Comment